हिंदुओं की भावनाओं को आहत करना कांग्रेस की आदत, भाजपा ने कहा- कमल चिन्ह का विरोध करने वाले संस्कृति के विरोधी

By अंकित सिंह | Nov 09, 2022

भाजपा लगातार कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते रहते हैं। एक बार फिर से भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि हिंदू भावनाओं को आहत करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने साफ तौर पर कहा कि कमल चिन्ह का विरोध करने वाले संस्कृति के विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदुओं का अपमान किया है। उन्होंने पूछा कि क्या कमल का फूल राष्ट्रीय फूल नहीं है? आपको बता दें कि जी-20 के लोगों को लेकर देश में राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस की जयराम रमेश ने जी-20 के लोगो में कमल के फूल के निशान को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी का निशान ही जी-20 का लोगो बन गया है। इसी को लेकर भाजपा की ओर से कांग्रेस पर पलटवार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में कांग्रेस नेता मोहन सिंह राठवा ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल हुए

इससे पहले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने भी 1950 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा कमल को राष्ट्रीय फूल घोषित किया गया था। जयराम का जन्म 1954 में हुआ था। भगवान ही जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी हर राष्ट्रीय प्रतीक को बदनाम करने और कमजोर करने का विकल्प क्यों चुनती है, जबकि वह खुद 'जोडो' के लिए बेताब है। इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा था कि 70 साल पहले, नेहरू ने कांग्रेस के झंडे को भारत का झंडा बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। अब, भारत के G20 के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का चुनाव चिन्ह आधिकारिक लोगो बन गया है! स्तब्ध करते हुए, हम अब तक जानते हैं कि श्री मोदी और भाजपा बेशर्मी से खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे!

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी