कांग्रेस उपचुनावों में मान चुकी है पहले ही हार : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 29, 2021

शिमला।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं संसद सुरेश कश्यप ने कहा की कांग्रेस पार्टी इन उपचुनावों में पहले ही हार मान चुकी है, यह बौखलाहट कांग्रेस पार्टी ने नेताओं में साफ दिख रही है।  उन्होंने कहा की कांग्रेस का कहना गलत है कि अधिकतम संस्थान सरकार के दबाव में काम कर रहे है, यह साफ दिखता है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओ को अपनी हार का अंतर्ज्ञान हो गया है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने ग्रेट वाॅल आॅफ शिमला का लोकार्पण किया

 

इन चुनावों में जनता हमारी केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की जयराम ठाकुर साकार के सुशाशन पर मोहर लगाने जा रही है।  कांग्रेस के पास चुनाव की शुरुआत से कोई मुद्दा नहीं है , कांग्रेस का पास ना तो नेता है ना नीति।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा पैसा और शराब बांटने का आरोप भी निराधार है , शायद कांग्रेस को भाजपा में भी कांग्रेस दिखाई दे रही है। कांग्रेस पार्टी स्वयं इन चुनावों में धन बल का प्रयोग कर रही है और अपनी किए गए कारनामों को वह भाजपा के सर डालने की कोशिश कर रहे है। जनता जानती है कि कांग्रेस किस प्रकार से चुनाव लड़ती है। 

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश उप-निर्वाचन-2021 के लिए मतगणना पर्यवेक्षक तैनात

 

उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी के नेता कर्मचारियों को पटकने की बात कर रहे है जो कि उनकी सभ्यता एवं मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि लोक तंत्र पर खतरा में यह कांग्रेस को कहना का कोई अधिकार नही है जो पार्टी देश मे आपातकाल लगा सकती है वो क्या लोकतंत्र को बचाने की बात करती है। लोकतंत्र की बात कांग्रेस क्या कर रही है जो पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अभी तक नही कर पाई वो क्या जाने लोकतंत्र क्या होता है। उन्होंने कहा कि चारों सीटों पर भजापा जीत दर्ज करेगी और 2022 में एक बार फिर भाजपा एक मज़बूत सरकार बनाने जा रही है।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार