'कांग्रेस हमेशा तुष्टिकरण में डूबी रही', Amit Shah बोले- भाजपा ने Madhya Pradesh को बनाया बेमिसाल प्रदेश

By अंकित सिंह | Sep 05, 2023

मंडला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने सर्वांगीण विकास के माध्यम से हर वर्ग को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। मंडला में अमित शाह ने 'जन आशीर्वाद यात्रा' का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अभी-अभी मंडला जिले को पूर्ण रूप से फंक्शनल साक्षर जिला घोषित किया गया है। इस आदिवासी बहुल इलाके में साक्षरता का जो अभियान शिवराज सिंह जी ने चलाया है, इसके लिए मैं इनका अभिनंदन करता हूं। शाह ने कहा कि आज मैं इस क्षेत्र में आया हूं, इस क्षेत्र में ज्यादातर मेरे आदिवासी भाई बहन रहते हैं। हम आपका आशीर्वाद मांगने आए हैं।

इसे भी पढ़ें: One Nation, One Election: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति में अमित शाह के अलावा इन्हें मिली जगह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल, जंगल, ज़मीन के साथ सुरक्षा, सम्मान और समावेशी विकास को जोड़कर आदिवासी कल्याण के लिए काम किया। भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने आदिवासी मंत्रालय बनाया। PM मोदी ने मात्रा के दोष कारण छूटी हुई 23 जाति को फिर से आदिवासी सूची में जोड़ा और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनाकर पूरे देश में आदिवासियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश के पूरे आदिवासी समाज से कहने आया हूं कि जब केंद्र में UPA और प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी तब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक बयान दिया कि देश की तिजोरी पर सबसे पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है। हमेशा से कांग्रेस अल्पसंख्यक तुष्टिकरण में डूबी रही। 

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान