पाकिस्तान प्रस्थ पार्टी बन गई है कांग्रेस...PM Modi को पोस्टर को लेकर विपक्षी दल पर हमलावर हुई BJP

By अंकित सिंह | Apr 29, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निशाना बनाकर 'गायब' पोस्ट करने के लिए कांग्रेस की मंगलवार को आलोचना की और आरोप लगाया कि यह मुस्लिम समुदाय को भड़काने के उद्देश्य से किया गया 'सर तन से जुदा' चित्रण है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक्स पोस्ट को एक राजनीतिक बयान और कांग्रेस के मुस्लिम वोट बैंक को निशाना बनाकर किया गया "डॉग व्हिसल" बताया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस ने "सर तन से जुदा" की अपनी छवि का इस्तेमाल करके किसी भी तरह का संदेह नहीं छोड़ा है। यह महज एक राजनीतिक बयान नहीं है; यह मुस्लिम वोट बैंक को निशाना बनाने और प्रधानमंत्री के खिलाफ़ एक छिपी हुई उकसावेबाजी है। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि इस पोस्ट से साबित होता है कि कांग्रेस वह बन गई है जिसे वह "पाकिस्तान प्रस्थ पार्टी" कहते हैं। उन्होंने एएनआई से कहा, "अब यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी 'पीपीपी-पाकिस्तान प्रस्थ पार्टी' बन गई है। न केवल दोनों की स्क्रिप्ट एक जैसी है, बल्कि उनका काम और संस्कृति भी एक जैसी हो गई है...कांग्रेस ने 26/11 को पुलवामा में पाकिस्तान को क्लीन चिट दी थी और अब वे पहलगाम में भी क्लीन चिट दे रहे हैं।"

इसे भी पढ़ें: वह भाजपा के पूर्व सांसद हैं इसलिए... उदित राज पर शशि थरूर का पलटवार

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान से आदेश लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के इसी ट्वीट को पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने भी ट्वीट किया। इसलिए आज देश के सामने यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस और पाकिस्तान के डीप स्टेट के बीच जुगलबंदी चल रही है...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पाकिस्तान के आतंक के आकाओं को मुंहतोड़ जवाब देगा।" इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने एएनआई से कहा कि पहलगाम आतंकी हमले पर हाल ही में हुई सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी मौजूद नहीं थे। हमले पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को सदन को घटना के बारे में जानकारी देनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Bhupendra Patel सरकार ने बढ़ाई CM Fellowship सीटें, 45 प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे युवा

Bhakosa Recipe: Breakfast में Fast Food छोड़ बनाएं Bhakosa, भाप में पकी दाल और मसालों से मिलेगा गजब स्वाद

Kolkata भगदड़: Abhishek Banerjee ने पूजा आयोजकों की हिरासत और पूछताछ की मांग की

UP MLC Results: SP ने बढ़ाई अपनी ताकत, Varanasi और Lucknow की हार से BJP की 2027 की राह में बढ़ी चुनौती