'पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही कांग्रेस', Haryana में बोले Amit Shah- जातिवाद और भ्रष्टाचार के सिवाय उसने कुछ नहीं दिया

By अंकित सिंह | Jul 16, 2024

हरियाणा फिलहाल राजनीति के केंद्र में है। इसका बड़ा कारण ये है कि आने वाले महीनों में यहां विधानसभा के चुनाव होने हैं। यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में आग दिग्गज भाजपा नेता तथा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 'पिछड़ा वर्ग सम्मान' सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने भाजपा सरकार के कामकाज को गिनवाया और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि अब तक पंचायतों में जो रिजर्वेशन था, उसको भी बदलने का फैसला लिया गया है। पंचायतों में अब तक 8% रिजर्वेशन ग्रुप A के लिए था, उसके साथ 5% रिजर्वेशन ग्रुप B के लिए भी आज से शुरू हो जाएगा। इससे हरियाणा की जनता के एक बहुत बड़े हिस्से को आरक्षण का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही शाह ने कहा कि म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में 8 प्रतिशत आरक्षण जस का तस रहेगा और ग्रुप B को 5% आरक्षण ज्यादा मिलेगा। ये तीनों निर्णय प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों को लागू करने वाले हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पूरे देश को कहा था कि मेरी ये सरकार दलितों, गरीबों और पिछड़ों की सरकार है। देश को पहला सशक्त पिछड़े वर्ग का प्रधानमंत्री देने का काम भाजपा ने किया है। 71 में से 27 मंत्री पिछड़े वर्ग से देकर नरेन्द्र मोदी जी ने हरियाणा और देश के OBC का सम्मान करने का काम किया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से पिछड़ा वर्ग की विरोधी रही है।

उन्होंने कहा कि 1957 में OBC रिजर्वेशन के लिए काका कालेलकर कमीशन बना, लेकिन कांग्रेस ने सालों तक इसे लागू नहीं किया। 1980 में इंदिरा गांधी जी ने मंडल कमीशन को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 1990 में जब लाया गया, तब राजीव गांधी ने 2 घंटे 43 मिनट तक भाषण करके OBC के रिजर्वेशन का विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने OBC कमीशन को संवैधानिक मान्यता देकर आपको संवैधानिक अधिकार देने का काम मोदी के नेतृत्व में किया। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल और नीट की परीक्षाओं में 27% आरक्षण देने का काम पहली बार हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने किया।

इसे भी पढ़ें: Dushyant Chautala ने कानून-व्यवस्था को लेकर हरियाणा सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जातिवाद और भ्रष्टाचार के सिवाय हरियाणा को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस की सरकारें बनती थी, तो एक सरकार के आने पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचती था, दूसरी सरकार आती थी तो गुंडागर्दी चरम सीमा पर पहुंचती थी। एक सरकार एक जिले का विकास करती थी और दूसरी सरकार दूसरे क्षेत्र का विकास करती थी। जबकि भाजपा ने संपूर्ण हरियाणा का विकास करने वाली सरकार देने का काम किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़े वर्ग का रिजर्वेशन छीनकर मुसलमानों को देने का काम किया है। अगर ये यहां भी आ गए तो यहां पर भी यही करेंगे। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हरियाणा में किसी भी हालत में मुस्लिम रिजर्वेशन लागू नहीं होने देंगे।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी