'कांग्रेस ने बाबा साहेब का किया अपमान', Agra में बोले JP Nadda, BJP ने बिना भेदभाव के सभी समाज को बढ़ाया आगे

By अंकित सिंह | Mar 07, 2024

मिशन 370 के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तर प्रदेश के आगरा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा द्वारा आयोजित 'अनुसूचित जाति महासम्मेलन' को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लबें समय तक कांग्रेस पार्टी ने इस देश का शासन चलाया है। उन्होंने अपने शासनकाल में हमारे दलित भाइयों को, अनुसूचित जाति के भाइयों को कभी भी मानवता और इंसानियत की दृष्टि से नहीं देखा। जब उन्होंने देखा तो वोटबैंक की राजनीति को ध्यान में रखकर देखा। लेकिन भाजपा वैचारिक पार्टी है।

उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि उस समय कांग्रेस बोलती थी कि ये अंत्योदय क्या होता है? उसी समय हमने कहा था कि जब अंत का उदय होगा, तभी भारत का उदय होगा, तभी भारतीय समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने उसी को आगे बढ़ाते हुए कहा - सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। जब सबकी चिंता होगी, सबके प्रयास से चिंता होगी, जब सबका विश्वास मिल पाएगा, और जब सब लोग मिलकर साथ आएंगे तभी समाज का विकास होगा।

इसे भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार, जानिए इस बार क्या मिल सकता है खास

जेपी नड्डा ने कहा कि पंचतीर्थ की याद कांग्रेस को क्यों नहीं आई? संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की कांग्रेस द्वारा उपेक्षा की गई, उनका उपहास किया गया, उनके योगदान को हमेशा कम आंका गया। यही कांग्रेस का चरित्र है, यही कांग्रेस का इतिहास है। उन्होंने कहा कि ये इतिहास में दर्ज है कि मुंबई से संविधान सभा के चुनाव में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को हराया था। उन्हें संविधान सभा में आने के लिए बंगाल जाना पड़ा और वे वहां से चुनकर आए। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति की दृष्टि से सामाजिक न्याय मंत्रालय का 90% बजट बढ़ा दिया गया है। अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत 31 हजार गांवों को शामिल किया गया है। जिससे इन गांव में रहने वाले साढ़े 35 लाख लोगों का जीवन सुधर सके।

प्रमुख खबरें

Madhya Pradesh बना अव्वल, दो साल में नष्ट की गई 2.74 लाख किलोग्राम ड्रग्स

Tamil Nadu में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूल बंद और बांधों में बढ़ा जलस्तर

Aamir Shaukeen की माफी के बाद Tripura के पीड़ित युवक ने विवाद खत्म करने की बात कही

Shimla के पूर्व SSP Sanjeev Gandhi पर 2.35 लाख रुपये के गबन का केस दर्ज