'कांग्रेस ने बार-बार किया नीतीश कुमार का अपमान', KC Tyagi बोले- पतन के कगार पर इंडिया ब्लॉक

By अंकित सिंह | Jan 27, 2024

बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच एक महत्वपूर्ण बयान में, जनता दल (यूनाइटेड) के राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता केसी त्यागी ने शनिवार को कांग्रेस पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बार-बार "अपमान" करने का आरोप लगाया। त्यागी ने दावा किया कि इंडिया ब्लॉक पतन के कगार पर है और उन्होंने कहा कि कुमार यह नहीं देख पा रहे हैं कि इंडिया ब्लॉक की पार्टियाँ "सर्व-शक्तिशाली" भाजपा से कैसे लड़ सकती हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इंडिया गुट पतन के कगार पर है। पंजाब, पश्चिम बंगाल और बिहार में इंडिया ब्लॉक पार्टियों का गठबंधन लगभग ख़त्म हो चुका है।

इसे भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खरगे ने मिलाया कई बार फोन, नीतीश कुमार बहुत व्यस्त हैं, बिहार घटनाक्रम पर जयराम रमेश का बड़ा बयान

बिहार की राजनीति में जबरदस्त तरीके से हलचल जारी है। इस बात की चर्चा तेज है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से एनडीए में वापसी कर सकते हैं। यह लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के लिए बड़ा झटका है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन के लिए भी यह बड़ा झटका है। 25 जनवरी के बाद से लगातार राजद और जदयू के बीच तनातनी की स्थिति है। विवाद तब चरम पर पहुंचा जब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने इशारों ही इशारों में ट्वीट कर नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। यह मामला तब शुरू हुआ जब नीतीश कुमार ने परिवारवाद के बहाने बिना किसी का नाम लिए लालू परिवार पर तंज कसा था। वर्तमान की खबर के मुताबिक नीतीश कुमार को एक बार फिर से भाजपा समर्थन दे सकती है। यह लालू यादव के लिए बड़ा झटका है।

प्रमुख खबरें

Asian Para Games में Sheetal Devi का कमाल, दो घंटे में जीते दो स्वर्ण पदक

GST reforms from November 1: ई-कॉमर्स पंजीकरण सरल हुआ, छोटे विक्रेताओं के लिए रिफंड की प्रक्रिया तेज़ हुई

शीशे के घरों में बैठकर..., Rahul Gandhi के बयान पर RSS नेता इंद्रेश कुमार का पलटवार, बोले- देश के बंटवारे के लिए Congress जिम्मेदार

14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी ने किया हमला, यमन की सेना ने बचाया, हूती का बड़ा दावा