'कांग्रेस का इतिहास गरीबों से झूठ बोलने का रहा' MP में बोले PM Modi- हम जो कहते हैं, वो डंके की चोट पर पूरा करके दिखाते हैं

By अंकित सिंह | Nov 07, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के सीधी में जोरदार प्रचार किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में हमसे पहले 10 वर्ष तक कांग्रेस ने सरकार चलाई। लेकिन उसमें उसने गरीब और मध्यम वर्ग को लूटने का ही काम किया था। उन्होंने दावा किया कि आपके सेवक मोदी ने करीब 10 साल जो सरकार चलाई है, उसमें पूरी लगन से कार्य किए हैं। इन 10 वर्षों में घोटाले बंद हुए हैं, गरीब और मध्यम वर्ग की बचत हुई है, उन्हें अधिक सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम घोटाला और कोयला घोटाला करके कांग्रेस ने आपके लाखों-करोड़ रुपये लूट लिए। जबकि भाजपा सरकार में वो लाखों करोड़ रुपये के घोटाले बंद हो चुके हैं। जो पैसा घोटालों से हम बचा रहे हैं, वो पैसा हम गरीब और मध्यम वर्ग के हित में लगा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर के गरीब परिवारों को अपना पक्का घर मिले, ये गारंटी भी मोदी ने दी है। इस पीएम आवास योजना पर अभी तक 4 लाख करोड़ रुपये सरकार खर्च कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास गरीबों से झूठ बोलने का रहा है। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं, युवाओं से भी झूठ बोला और किसानों से भी कर्जमाफी का झूठा वादा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है, वो हम डंके की चोट पर पूरा करके दिखाते हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हम किसानों के खाते में पैसा जमा कर रहे हैं। इस योजना के तहत अब तक 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में जमा किए जा चुके हैं। इस योजना के 20 हजार करोड़ रुपये MP के किसानों के खातों में भी गए हैं।

इसे भी पढ़ें: रिशेपिंग इंडिया से बियांड बैरियर्स तक के सफर ने गढ़ी उज्जवल भविष्य की नींव, पीएम मोदी बोले- हर भारतीय बुलंद हौसले से भरा हुआ

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं के जो भी लाभार्थी हैं, उनमें से अधिकतर हमारे दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवार हैं। कांग्रेस के लंबे शासन काल में सबसे बुरी स्थिति दलित और आदिवासी बस्तियों की ही थी। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का सबसे अधिक लाभ हमारे गरीब और दलित भाई बहनों को ही हुआ है। भाजपा सरकार शत-प्रतिशत बस्तियों को सड़क से जोड़ने के लक्ष्य के बहुत करीब है। उन्होंने कहा कि अनेक दशकों तक देश में पंचायत से लेकर संसद तक कांग्रेस का ही झंडा था, कांग्रेस की ही सरकारें थीं। लेकिन आज गिनती के कुछ राज्यों में ही इनकी सरकार बची है। इनका ऐसा पतन इसलिए हुआ, क्योंकि इनका नारा रहा है - गरीब की जेब साफ और काम हाफ। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने केवल उन्हीं को आगे बढ़ाया, जो दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाते थे। SC, ST, OBC समाज के प्रतिभाशाली नेतृत्व को कांग्रेस ने कभी उभरने नहीं दिया। इनकी यही दरबारी मानसिकता है, जिसके कारण ये लोग दिन-रात मोदी को गाली देते रहते हैं। मोदी को गाली देते-देते ये पूरे OBC समाज को गालियां देने लगे हैं।

प्रमुख खबरें

Microsoft में फिर चली छंटनी की तलवार, Xbox और Sales विभाग से 4800 Employees निकाले गए

Virat Kohli के Test Retirement पर बोले Kapil Dev- यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया

Ishan Kishan का बड़ा खुलासा, बोले- England के खिलाफ उन दो Free Hit ने हमसे छीन लिया पूरा Match.

Cristiano Ronaldo ने Retirement की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, कहा- फैसला मैं खुद करूंगा