'2024 का परिणाम तो वही होगा...', S Jaishankar ने बयान पर कांग्रेस का पलटवार, अधीर रंजन ने पूछा यह सवाल

By अंकित सिंह | Jun 08, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर दिए गए बयानों की देश में खूब चर्चा हो रही है। भाजपा उनके बयानों को लेकर उनपर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। भाजपा राहुल पर विदेश में देश को बदनाम करने का भी आरोप लगा रही है। आज पूरे मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति को बाहर ले जाना गलत है। साथ ही साथ राहुल के लोकतंत्र वाले बयान पर भी उन्होंने निशाना साधा। अब इसी को लेकर कांग्रेस की ओर से पलटवार किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के स्टारकिड्स के खास दोस्त कहे जाने वाले ऑरी ने की राहुल गांधी से मुलाकात, साथ में किया लंच

जयशंकर ने क्या कहा था

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा था कि राहुल गांधी जब भी देश से बाहर जाते हैं तो देश की आलोचना करते हैं और हमारी राजनीति पर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया हमें देख रही है और वे क्या देख रहे हैं? चुनाव होते हैं, कभी-कभी एक पार्टी जीत जाती है और कभी-कभी दूसरी पार्टी जीत जाती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर देश में लोकतंत्र नहीं है, तो ऐसा बदलाव नहीं आना चाहिए। सभी चुनावों के परिणाम समान होने चाहिए। 2024 का परिणाम तो वही होगा, हमें पता है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई आपत्ति नहीं है वह देश के अंदर जो कुछ भी करते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि राष्ट्रीय राजनीति को देश से बाहर ले जाना राष्ट्रहित में है।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस