नाच न जाने, आंगन टेढ़ा वाली कहावत केजरीवाल पर फिट बैठती है, कांग्रेस का AAP के 'फुल पॉवर' वाली डिमांड पर करारा प्रहार

By अभिनय आकाश | May 26, 2023

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जो काम करने के लिए पूरी ताकत मांग रहे हैं और अपनी विफलता के लिए बाहरी कारकों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित 15 वर्षों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं, जिन्होंने अपने समय में केंद्र में भाजपा सरकार होने पर भी समान शक्तियों के साथ कई विकासात्मक परियोजनाओं की शुरुआत की। हमने जब भी केंद्र सरकार से मांग उठाई तो उसके साथ मिलकर काम करने की कोशिश की और सफलतापूर्वक काम किया। कोई आश्चर्य नहीं कि 150 फ्लाईओवर बनाए गए, मेट्रो शुरू की गई और सीएनजी/स्वच्छ ईंधन लाया गया और उद्योगों को स्थानांतरित किया गया।

इसे भी पढ़ें: केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ शरद पवार से मिले अरविंद केजरीवाल, जानें क्या हुई दोनों नेताओं की बात

दिल्ली में ग्रुप-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण और नियुक्ति के लिए एक प्राधिकरण बनाने की मांग करने वाले केंद्र के अध्यादेश के दिल्ली के मुख्यमंत्री के विरोध के बारे में पूछे जाने पर पवन खेड़ा ने कहा कि हिंदी कहावत 'नाच न जाने, आंगन टेढ़ा' आदर्श रूप से केजरीवाल पर फिट बैठती है। 

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत