170% बढ़ी कांग्रेस की इनकम, बीजेपी की हुई रिकॉर्ड कमाई, EC ने जारी की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट

By अभिनय आकाश | Jan 28, 2025

चुनाव आयोग के पास दाखिल पार्टी की हालिया वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा की सालाना कमाई 2022-23 में 2360.8 करोड़ रुपये से 83% बढ़कर 2023-24 में 4340.5 करोड़ रुपये हो गई है। जिसमें से 1685.6 करोड़ रुपये चुनावी बॉन्ड के माध्यम से आए। यह किसी भी पार्टी के ज़रिए घोषित बॉन्ड से अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है। भारत के चुनाव आयोग ने डेटा उपलब्ध कराया जिससे पता चला कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपाके पास 7,113.80 करोड़ रुपये की भारी नकदी और बैंक बैलेंस है। 31 मार्च 2024 तक 857.15 करोड़ रुपये के साथ भारत की दूसरी सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी कांग्रेस है।

चुनाव आयोग को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, भगवा पार्टी ने 2023-24 के दौरान 1,754.06 करोड़ रुपये खर्च किए, जब लोकसभा चुनावों की घोषणा हुई, जो 2022-23 में खर्च किए गए 1,092 करोड़ रुपये से 60 प्रतिशत अधिक है। 16 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में महिला वोटरों की उदासीनता, फ्रीबीज के खिलाफ आधी आबादी

कांग्रेस ने 2023-24 के दौरान 619.67 करोड़ रुपये खर्च किये

दूसरी तरफ, सबसे पुरानी पार्टी ने 2023-24 के दौरान 619.67 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 2022-23 में 192.56 करोड़ रुपये खर्च किए।  चुनाव आयोग की वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट से पता चला है कि भाजपा को 2023-24 के दौरान अब प्रतिबंधित चुनावी बांड के माध्यम से 1,685.69 करोड़ रुपये का स्वैच्छिक योगदान प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले वर्ष यह 1294.15 करोड़ रुपये था। सत्तारूढ़ दल ने वर्ष के दौरान 2,042.75 करोड़ रुपये का अन्य योगदान भी प्राप्त किया है, जबकि पिछले वर्ष 2022-23 में 648.42 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ था। चुनाव आयोग को अपनी ऑडिट रिपोर्ट में कांग्रेस ने 2023-24 के दौरान कुल 1,225.11 करोड़ रुपये का योगदान प्राप्त किया है, जिसमें अनुदान, दान और अंशदान के माध्यम से 1129.67 करोड़ रुपये शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Ethnic Hair Accessories: Festive Season में Ethnic Look को खास बनाएंगी ये 3 ट्रेंडी Hair Accessories

MP के Kymore में ब्रिटिश कंपनी का Asbestos कचरा बना जानलेवा, ITV News की रिपोर्ट में खुलासा

मोदी के जन्मदिन पर ये क्या बोले रूस-इजरायल, मचाया तहलका!

Radha Ashtami 2026: राधा रानी को बेहद प्रिय है अरबी समेत अन्य 5 चीजों का भोग, अर्पित करें ये भोग