'पूरी नहीं होने देंगे कांग्रेस की मंशा', Amit Shah बोले- हम उत्तराखंड में UCC लाए हैं, देश भर में भी लागू करेंगे

By अंकित सिंह | Apr 26, 2024

मध्य प्रदेश के गुना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के अर्थतंत्र को तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है। मोदी जी ने देश में 1 करोड़ लखपति दीदी बनाई है, ये चुनाव और 3 करोड़ माताओं को लखपति दीदी बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 10 साल में देश के करोड़ों गरीबों के लिए ढेर सारे काम किए हैं। साथ ही मोदी जी ने कुछ ऐतिहासिक काम भी किए हैं।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Crime | मध्य प्रदेश में एक व्यक्ति ने महिला को पीटा, आंखों में मिर्च पाउडर डाला, मुंह बंद कर दिया

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि ये देश UCC से चलेगा, ये हमारे संविधान की स्पिरिट है। हम उत्तराखंड में UCC लाए हैं और नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी है कि हम देश भर में UCC को लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने इस देश के विकास में सबसे पहली प्राथमिकता SC, ST और OBC को दी है। लेकिन, कांग्रेस कहती है कि इस देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है। कांग्रेस की मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट