राहुल गांधी से ED ने 3 घंटे तक की पूछताछ, केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जांच एजेंसियों से डर रही पार्टी

By अनुराग गुप्ता | Jun 13, 2022

नयी दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ की। यह पूछताछ ईडी कार्यालय में तकरीबन 3 घंटे तक चली। इसके बाद राहुल गांधी अपने घर लौट गए। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही कांग्रेस पर जांच एजेंसियों से डरने का आरोप भी लगाया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि समय-समय पर कांग्रेस पार्टी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्न चिन्ह खड़े करती रही और जिन्होंने लंबे समय तक देश पर राज किया और जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं आज वो जांच एंजेसियों से डर रहे हैं। क्या छिपाना चाहते हैं ?

उन्होंने कहा कि जो खुद को सबसे पुराना राजनीतिक दल कहते हैं आज वो लोकतंत्र को बचाने का नहीं 2,000 करोड़ रुपए की गांधी परिवार की संपत्ति को बचाने का काम कर रहे हैं। ये सब अपने आप में प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है और लगता है कि दाल में कुछ काला है या फिर पूरी दाल ही काली है। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, हिरासत में लिए जाने के बाद गा रहे- रघुपति राघव राजा राम 

पूछताछ में फिर शामिल होंगे राहुल

राहुल गांधी से ईडी ने 3 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद राहुल गांधी ईडी दफ्तर से निकलकर अपने घर की तरफ गए। एक अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर के भोजन के लिए ईडी दफ्तर से निकले हैं और पूछताछ के लिए फिर आएंगे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ सर्वप्रथम कांग्रेस मुख्यालय गए थे, जहां से पैदल मार्च करते हुए ईडी के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इतना नहीं देश के कई राज्यों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर जमकर प्रदर्शन भी किया।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनसेवा के 25 वर्ष किए पूरे, दिल्ली के विनायक मंदिर में की पूजा

Mathura के वृंदावन गुरुकुलम में पानी की टंकी साफ करते समय 4 छात्रों की मौत

Sensex 460 अंक फिसला, RBI नीतिगत फैसले से पहले Nifty भी 22610 पर लुढ़का

Nagaland में गोली लगने से Assam Rifles के जवान वी. तेजा की मौत, ओडिशा में शोक