MP: 'मुझसे डरती है कांग्रेस', CM Shivraj बोले- मैं मर भी गया तो अपने लोगों की सेवा के लिए पुनर्जन्म लूंगा

By अंकित सिंह | Oct 12, 2023

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस उनसे डर गई है और उसके नेता उन्हें हर दिन गाली देते रहते हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ कांग्रेस समर्थक उनकी हत्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुझसे डरती है, वो मुझे रोज गालियां देते रहते हैं। उन्होंने कहा कि कल कुछ लोगों ने ट्वीट किया, 'मामा तेरा श्राद्ध हो गया'...'मामा' की मृत्यु के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं। कांग्रेस मेरा विनाश चाहती है लेकिन मैं शिवराज हूं और लोगों का सेवक, अगर मैं मर भी गया तो अपने लोगों की सेवा करने के लिए फीनिक्स की तरह पुनर्जन्म लूंगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रचार अभियान शुरू हो गया है लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपनी सूची जारी नहीं की है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात नहीं, MP है RSS का असली लैब; लालकृष्ण आडवाणी का जिक्र कर Rahul Gandhi ने BJP पर साधा निशाना

शिवराज ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध, PFI पर कार्रवाई...आप (प्रियंका गांधी) मध्य प्रदेश आ रही हैं और अगर आप दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत हैं तो आपको जवाब देना होगा। सीएम चौहान को कुछ दिन पहले एक रैली के दौरान लोगों से पूछते हुए देखा गया था कि क्या वे चाहते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद भी वे अपनी स सीएम पर बने रहें। आगामी चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित कई दिग्गजों को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने के बाद मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलकों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की योजनाओं के बारे में अटकलों का बाजार गर्म है।

प्रमुख खबरें

फिनलैंड में Google के 2 Data Center का निर्माण रुका, पर्यावरणीय जांच के दिए आदेश

एसआईआर पर हंगामा, हकीकत से ज्यादा फसाना

FCNR B जमा पर लागत से ज्यादा जरूरी अर्थव्यवस्था का फायदा: RBI Governor

सड़क पर प्रदर्शन से Election Commission नहीं हटेगा, Congress पर बरसे R Ashoka