'कांग्रेस हिंदू और भारत के खिलाफ', I.N.D.I.A. पर हिमंता का तंज, बोले- लोग दुकानें खोलते हैं और वे बंद भी हो जाती हैं

By अंकित सिंह | Sep 05, 2023

इंडिया बनाम भारत विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत था, है और रहेगा। कांग्रेस ने INDIA गठबंधन बनाया है। लोग दुकानें खोलते हैं और दुकानें बंद हो जाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश का नाम अंग्रेजी शब्द में क्यों होना चाहिए? भारतीय नाम होना चाहिए। कांग्रेस ने 'भारत जोड़ो यात्रा' क्यों की? 'इंडिया जोड़ो यात्रा' क्यों नहीं की? हमारे संविधान में देश का मूल नाम 'भारत' ही है... कांग्रेस पार्टी हिंदू और भारत के खिलाफ है।  

इसे भी पढ़ें: अचानक क्या हुआ कि ‘इंडिया’ को केवल ‘भारत’कहने की जरूरत पड़ गयी : ममता बनर्जी

राष्ट्रपति भवन में G20 शिखर सम्मेलन के रात्रिभोज का निमंत्रण 'भारत के राष्ट्रपति' के नाम से भेजे जाने पर केंद्रीय मंत्री मिनाक्षी लेखी ने कहा, "भारत का संविधान कहता है कि 'India that is Bharat' तो भारत की प्रधानता तो संविधान ही देता है। हमारी मात्रि भूमि भारत का नाम हमने नहीं दिया, ये हमारे पूर्वजों ने दिया है। विष्णु पुराण के एक श्लोक में लिखा है, 'उत्तरं यत् समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम् | वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र सन्ततिः' जिसका मतलब है कि समुद्र के उत्तर में और हिमालय के दक्षिण में जो भू भाग है उसका नाम भारत है। इसमें रहने वाले लोगों के नाम भारती हैं। अब विष्णु पुराण से किसी को आपत्ति हो सकती है?"

प्रमुख खबरें

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर

Asian Games में भारतीय Archery टीम ने जीते 9 Medals, 5 Gold किए अपने नाम

Justice Vikram Nath बोले, घरेलू हिंसा पर महिला की आवाज को सामान्य मानकर अनदेखा न करें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Japan और Bhutan समेत कई देशों के नेताओं ने दी बधाई