कांग्रेस का आरोप मतदाताओं को साड़ियाँ बांटकर दिया जा रहा प्रलोभन

By दिनेश शुक्ल | Oct 06, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को दो अलग-अलग शिकायतें सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की है। धनोपिया ने बताया कि गैर विधायक मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता प्रभावशील होने के बावजूद क्षेत्र में मतदाताओं को प्रलोभित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के उद्देश्य से साड़ियाँ  वितरित गई हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। भाजपा द्वारा आघोषित प्रत्याशी बृजेन्द्र सिंह यादव अपने विभाग के माध्यम से भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उनका यह कृत्य चुनाव आचार संहिता के नियमों के विरूद्व है तथा आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। जे.पी.धनोपिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इस घटना पर संज्ञान लेकर बृजेन्द्र सिंह यादव को मंत्री पद से तत्काल हटा कर निष्पक्ष चुनाव कराना चाहिए।

उन्होंने पिछले दिनों सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की राजनैतिक सभा में क्षेत्र की करीब 600 बसों का अधिग्रहण कर पेट्रोल पम्पों से शासकीय खर्चों पर पेट्रोल-डीजल भरवाकर लाखों रूपयें का शासन को नुकसान पहुंचाया है। भाजपा प्रत्याशी गैर विधायक मंत्री तुलसी सिलावट के पक्ष में कार्य करते हुए भाजपा को चुनाव में लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे है। धनोपिया ने मतदाता सूची में फर्जी तरीके से जोड़े गये नामों को हटवाने एवं कलेक्टर मनीष सिंह को अन्यत्र स्थानांतरण किये जाने की चुनाव आयोग से मांग की है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत