कांग्रेस की तो रग-रग में झूठ, फरेब और कुटीलिता भरी पड़ी है: राकेश सिंह

By दिनेश शुक्ल | Oct 25, 2020

मुरैना। भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने हमेशा से विकास की राजनीति की है। चाहे व्यक्ति का विकास हो, गांव का विकास हो, शहर का विकास हो, प्रदेश का विकास हो या फिर देश का विकास हो। विकास के कार्यों में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा देश-प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी की है। इसी वादाखिलाफी के कारण कांग्रेस के विधायक भाजपा में आए और विकास का साथ दिया। आप लोगों को भी प्रदेश में विकास का साथ देना है और भाजपा की सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को मजबूत करने के लिए कमल पर वोट देना है। यह बातें केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास, पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहीं। उन्होंने रविवार को अम्बाह विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया एवं सभाओं को संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें: दलित समाज को वोट बैंक समझती है कांग्रेसः लाल सिंह आर्य

इस दौरान सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की तो रग-रग में झूठ, फरेब और कुटीलिता भरी पड़ी है। कांग्रेस ने हमेशा से प्रदेश की जनता के साथ झलावे के अलावा कुछ नहीं किया। विधानसभा चुनाव 2018 में भी कांग्रेस ने प्रदेश के किसानों से 2 लाख रूपए तक की कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन आज तक किसानों की कर्जमाफी नहीं की। अब बेचारे किसान परेशान हैं, क्योंकि वे कमलनाथ की कर्जमाफी के चक्कर में बैंकों से डिफाल्टर हो गए हैं। उन्होंने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन इसमें भी वादाखिलाफी की। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि तो बढ़ाई, लेकिन बेटियों को अब तक राशि का ही इंतजार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों ने हमेशा जो वादा किया है वह पूरा करने का काम किया है। भाजपा सबका साथ-सबका विकास की राजनीति करती है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं सांसद राकेश सिंह जनसंपर्क के दौरान तरसमा गांव में शहीद हवलदार उपेन्द्र सिंह तोमर के घर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद उपेन्द्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद परिवार के सदस्यों से मुलाकात की एवं उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रमुख खबरें

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं

NBFC Revolving Credit पर रोक से MSME को नुकसान होगा, FISME ने RBI से की अपील

1984 Riots Justice: PM Modi ने दिलाया न्याय, HS Phoolka का वार- Congress ने Sajjan Kumar को सालों तक दिया संरक्षण

Voter List Crisis: DK Shivakumar ने CEC को लिखा पत्र, समय सीमा बढ़ाने की अपील