कांग्रेस ऐसी बेल है जो सहारा देने वाले को ही सुखा देती है : PM Modi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2024

परभणी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस को एक ऐसी ‘बेल’ करार दिया, जिसकी अपनी कोई जड़ या जमीन नहीं है और वह उसे सहारा देने वाले को ही सुखा देती है। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के परभणी में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव भारत को विकसित और आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए है। उन्होंने कहा कि महज 10 वर्ष में भारत ने विकास की लंबी यात्रा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा,‘‘कांग्रेस एक ऐसी बेल है, जिसकी अपनी न कोई जड़ है, न जमीन। इसे जो सहारा देता है, यह उसे ही सुखा देती है।’’ 

 

इसे भी पढ़ें: ‘‘धीमी मौत’’ की ओर धकेला जा रहा है, AAP ने लगाए केजरीवाल को डॉक्टर के परामर्श से दूर रखने के आरोप


प्रधानमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र को मोदी का गारंटी कार्ड करार दिया। मोदी ने कहा कि वह गरीबों का दर्द समझते हैं और सरकार देश में गरीबों के लिए तीन करोड़ आवास बनाएगी। उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से कहा,‘‘आपके सपने मेरे सपने हैं।’’ इस सीट पर सत्तारूढ़ महायुति के उम्मीदवार महादेव जानकर का मुकाबला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय जाधव से है। मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदान केंद्र पर जीत हासिल करने का आह्वान किया और कहा कि इसके लिए उन्हें सभी का दिल जीतना होगा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।

IND vs PAK: Colombo में रोहित-अकरम की दोस्ती Viral, भारत ने दर्ज की 61 रन से धमाकेदार जीत।