कांग्रेस झूट बोलने में परिपक्व है और झूठे आंकड़ो पर जनता को गुमराह करती है : इंदु गोस्वामी

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 09, 2021

शिमला  ।  भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम दिन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद इंदु गिस्वामी मुख्यवक्ता के रूप में उपस्थित रही। इस बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा राशिमधर सूद द्वारा की गई उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह विशेष रूप में उपस्थित रहे। 

सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलीकाप्टर हादसे में निधन होने से हर वर्ग के लोग शोक में डूबे हुए हैं। जनरल बिपिन रावत को महिला मोर्चा द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  कार्यसमिति को संबोधित करते हुए इंदु गोस्वामी ने कहा असम , दिल्ली और चंडीगढ़ में संगठन का काम कर शिमला आयी हूं।

 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल के लांस नायक विवेक भी सीडीएस रावत के हेलिकॉप्टर में सवार थे

 

गोस्वामी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी  है, आज हमारे 18 करोड़ सदस्य है इस पार्टी का सदस्य होना हम सबके लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के लाभ मिलता है और अनेकों विषयों की जानकारी प्राप्त होती है जिससे आप विपक्षी दलों का सामना कर सकती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा जब जब सत्ता में आई है तब तब महिलाओं का राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है,

पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया।

महिलाएं पूर्व में समाजिक रूप से शशक्त थी पर आरक्षण के बाद सही माइने में राजनीतिक शशक्तिकरण हुआ। राजनीति में आने के बाद महिलाओं की निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागेदारी बड़ी है। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने महिलाओं का सशक्तिकरण किया होता तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश मे शौचालय नहीं बनने पड़ते, प्रधानमंत्री ने जन धन योजना के अंतर्गत 24 करोड़ महिलाओं के खाते खुले और कांग्रेस इस योजना का मज़ाक उड़ाती है।

 

इसे भी पढ़ें: जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल कला महोत्सव का अवलोकन किया

 

उन्होंने कहा कि पूरे देश मे भाजपा ने उज्वला योजना के अंतर्गत 8 करोड़ गैस कनेक्शन महिलाओं को उपलब्ध करवाए और प्रदेश में गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत 291000 गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने किसी भी वर्ग का सशक्तिकरण नही किया केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया।

कांग्रेस झूट बोलने में परिपक्व है और झूठे आंकड़ो पर जनता को गुमराह करती है।

सही मायने में हमारी मोदी सरकार ने किया महिला सशक्तिकरण आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण है जो कि महिलाओं के लिए गर्व के बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा नारी शक्ति को उचित स्थान दिया है जिसके कारण समय समय पर महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है।

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup 2026 | BCCI का बड़ा फैसला, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मोहसिन नकवी से नहीं ली ट्रॉफी

G20 Energy Meet के लिए Houston पहुंचे Manohar Lal, भारतीय प्रवासियों के योगदान को सराहा

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal