'कांग्रेस ने रही काले जादू का सहारा', पीयूष गोयल का सवाल, क्या वे लोकतंत्र के मंदिर को अपमानित करना चाहते हैं?

By अंकित सिंह | Mar 27, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस भाजपा और मोदी सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इसको लेकर भाजपा की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। आज एक बार फिर से भाजपा ने पलटवार करते हुए साफ तौर पर सवाल किया कि क्या कांग्रेस कानून का अनादर करना चाहती है? भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस सदन नहीं चलने दे रही है और बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज वो सदन में काले कपड़े पहनकर आए थे तो वो कब तक ऐसी छोटी राजनीति करते रहेंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि वो इससे क्या लोकतंत्र के मंदिर को अपमानित करना चाहते हैं?

भाजपा नेता ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी की सरकार है, ये कभी कानून के साथ समझौता नहीं होने देगी। हम कानून को सर्वोपरि मानते हैं और भारत का जो संविधान है वह सबके लिए समान है। भारत के हर नागरिक को संविधान और कानून के तहत अपना काम करना है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस की मंशा ओबीसी समुदाय का अपमान करने की है, उनकी मानसिकता ओबीसी समुदाय के खिलाफ है। राहुल गांधी को खुद को देश के कानून से ऊपर समझने का कोई हक नहीं। हम काले कपड़े कहाँ देखते हैं? कांग्रेस का इतना मनोबल गिरा है कि अब लेना पड़ रहा है काले जादू का सहारा।  

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान