40 फीसदी महिलाओं की भागीदारी का वादा करने वाली कांग्रेस को नहीं मिल रहीं महिला प्रवक्ता, पार्टी ने परीक्षा की थी आयोजित

By अनुराग गुप्ता | Jan 11, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनीतिक दल अपनी रणनीतियों को जमीन पर उतारने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। वहीं विधानसभा चुनाव में महिलाओं की 40 फीसदी भागीदारी का वादा करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की राह आसान नहीं है। क्योंकि कांग्रेस ने प्रदेश के हर एक जिले में प्रवक्ताओं की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया था और इसमें 2 फीसदी महिलाओं ने भी हिस्सा नहीं लिया। दरअसल, कांग्रेस ने हर जिले में प्रवक्ता और मीडिया कोऑर्डिनेटर की एक फौज तैयार करने के लिए एक परीक्षा का आयोजन किया था। ऐसे में पार्टी के साथ जुड़ने के लिए लिखित और इंटरव्यू दोनों को ही पास करने का लक्ष्य रखा गया था। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी ऐलान के साथ ही प्रियंका गांधी ने शुरू की वर्चुअल रैली, इंदिरा गांधी को लेकर कही यह बड़ी बात 

लड़की हूं, लड़ सकती हूंकांग्रेस महासचिव ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के वादे के साथ ही 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कैंपेन की भी शुरुआत की थी। जिसके तहत प्रदेशभर में महिला मैराथन को आयोजित किया गया। हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पार्टी ने सभी मैराथन को स्थगित कर दिया था और फिर बाद में सभी प्रकार की सभाओं, रैलियों पर रोक लग गई। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होंगे। जबकि 10 मार्च को चुनाव परिणाम सामने आएंगे, जिसमें उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच