कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में नकारात्मक भूमिका निभा रही है कांग्रेस: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा ने सोमवार को आरोप लगाया कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ मोदी सरकार की लड़ाई में कांग्रेस ‘नकारात्मक’ भूमिका निभा रही है। पार्टी ने कहा कि विपक्षी पार्टी के ‘‘असहयोगपूर्ण’’ रवैये ने इसकी प्रासंगिकता पर सवालिया निशान लगा दिया है। भाजपा प्रवक्ता राजीव प्रताप रुड़ी ने कहा कि सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों जैसे किसानों, उद्योगपतियों, वेतनभोगियों, गरीबों और महिलाओं की मदद के वास्ते कई राहत कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सच्चाई से बहुत दूर है और जनता को ‘‘गुमराह’’ कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस तरह की ओछी राजनीति करना बंद कर सरकार का सहयोग करना चाहिए। रुड़ी ने कहा, ‘‘दुनिया में कोरोना वायरस के कारण संकट के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मानवता के एक अग्रणी रक्षक के रूप में उभरकर सामने आया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का रवैया न केवल नकारात्मक है बल्कि उसके नेताओं के असहयोगपूर्ण दृष्टिकोण से पार्टी की प्रासंगिकता पर भी एक सवाल खड़ा होता है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से कोरोना संकट की मार झेल रही अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के लिए देश की जीडीपी की पांच से छह फीसदी राशि के बराबर आर्थिक पैकेज की घोषणा करने का सोमवार को अनुरोध किया। 

इसे भी पढ़ें: ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन किया जाना चाहिये: नीतीश कुमार

रुड़ी ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों की मदद के वास्ते कई कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भी गरीब लोगों को भोजन, मास्क और अन्य राहत सामग्रियां उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन भी उपलब्ध कराया है, वित्तीय पैकेज दिया है और मुफ्त एलपीजी कनेक्शन भी दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Iran Peace Talks पर Marco Rubio बोले, तेहरान की मांगें कतई स्वीकार्य नहीं

Delhi के चार बड़े अस्पतालों में दिवाली पर पहुंचे आग से झुलसे 397 मरीज

TMC प्रमुख Mamata Banerjee के आवास पर Delhi Police का नोटिस, पुराने मामले में मांगा बयान

Haridwar Ardh Kumbh: निर्माण कार्यों में देरी पर गढ़वाल कमिश्नर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी