राष्ट्र-विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रही है कांग्रेस: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2018

जम्मू। भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई ने बृहस्पतिवार को दोहराया कि कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) और पीडीपी के साथ राष्ट्र विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रही है। भाजपा ने कहा कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य विधानसभा भंग करके उनके ‘‘कुटिल मंसूबों’’ को विफल कर दिया है।

 

पीडीपी ने प्रतिद्वंद्वी नेकां और कांग्रेस के समर्थन से राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया था और इसके बाद बुधवार की रात राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर दी। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रवीन्द्र रैना ने यहां पत्रकारों से कहा,‘‘कांग्रेस राष्ट्र विरोधी ताकतों के हाथों में खेल रही है। कांग्रेस, नेकां और पीडीपी के साथ मिलकर लोकतांत्रिक ताकतों के खिलाफ साजिश कर रहे है। राज्यपाल ने उनके कुटिल मंसूबों को विफल कर दिया है।’’ 

 

प्रमुख खबरें

केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला आदमी नहीं देखा, Delhi में बोले Amit Shah, भारत से ज्यादा राहुल के पाकिस्तान में समर्थक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने किया 1 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, जयशंकर ने कहा ईरान के साथ खड़ा है देश

New Delhi Lok Sabha Seat: बांसुरी स्वराज के लिए जेपी नड्डा ने किया रोडशो, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर खत्म होगा रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक को खाली करेंगे किसान