'देश में नफरत फैला रही है कांग्रेस', संबित पात्रा बोले- भारत जोड़ो यात्रा करने में सक्षम नहीं राहुल गांधी

By अंकित सिंह | Sep 12, 2022

एक ओर जहा कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है, वहीं भाजपा उस पर जबरदस्त तरीके से हमरे कर रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज एक बार फिर से कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। संबित पात्रा ने साफ तौर पर कहा कि भारत की राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की छवि को राहुल गांधी धूमिल कर रहे हैं। कांग्रेस नफरत फैलाने की कोशिश कर रही है। संबित पात्रा ने कांग्रेस के पोस्ट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा नहीं, बल्कि आग लगाओ यात्रा है। आरएसएस के खिलाफ पूरी तरह से नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहां भी भारत का विरोध होता है, वहां राहुल गांधी होते हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस बोले, शिवसेना में विभाजन के लिए उद्धव की कार्य शैली जिम्मेदार

भाजपा के युवा नेता और सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि कांग्रेस की आग ने 1984 में दिल्ली को जला दिया। इस इकोसिस्टम ने 2002 में गोधरा में 59 कारसेवकों को जिंदा जला दिया। उन्होंने फिर से अपने पारिस्थितिकी तंत्र को हिंसा का आह्वान दिया है। वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ये भारत जोड़ो यात्रा मन की बात नहीं होगी, ये जनता की चिंता होगी। मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि ये 'जनता की चिंता' के साथ 'बीजेपी के लिए चिंता' हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह बीजेपी नेताओं के बयान आ रहे हैं, झूठे व बेबुनियाद बयान आ रहे हैं; इनसे बिलकुल साफ हो गया है कि भाजपा परेशानी में, पीड़ित है। उससे पता चल रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा को जनता का रिस्पांस मिल रहा है। 

प्रमुख खबरें

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश

Cauvery water: CWMA के आदेश पर Karnataka सरकार किसानों के हित में लेगी फैसला