कांग्रेस कोविड-19 पर ‘तुच्छ राजनीति’ और लोगों को ‘गुमराह’ कर रही है : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरूवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी कोरोना वायरस के मुद्दे पर ‘तुच्छ राजनीति’ कर रही है और उसे लोगों को ‘गुमराह’ करने की बजाए देशहित में सोचना चाहिए।

गृह मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रयासों की घरेलू और वैश्विक स्तर पर प्रशंसा हो रही है। 130 करोड़ भारतीय कोविड-19 को परास्त करने में एकजुट हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके बावजूद, कांग्रेस तुच्छ राजनीति कर रही है। वक्त की जरूरत है कि वे (कांग्रेस) देशहित में सोचें और लोगों को गुमराह करना बंद करें।

प्रमुख खबरें

Komal Rani Swarnkar की पोस्ट ने मचाई हलचल, बिना नाम लिए किस पर साधा निशाना?

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील