Congress ने तीसरी गारंटी का किया ऐलान, Yuva Udaan Yojana के जरिए दिल्ली के युवाओं को लुभाने की कोशिश कर रही पार्टी

By एकता | Jan 12, 2025

कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी गारंटी 'युवा उड़ान योजना' का ऐलान किया। पार्टी ने अपनी इस नयी गारंटी के जरिए दिल्ली के युवाओं को साधने की कोशिश की है। इस योजना के तहत कांग्रेस ने शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप और 8,500 रुपए की आर्थिक मदद देने का वादा किया है। बता दें, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने पार्टी की तरफ से इस गारंटी की घोषणा की है।

कांग्रेस की तीसरी गारंटी की घोषणा के बाद सचिन पायलट ने कहा, 'आज महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है जो युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। दिल्ली में युवाओं के भविष्य पर राज्य और केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है। दिल्ली में इतिहास गवाह है कि यहां जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है तब-तब यहां के विकास को पूरे देश में लोग अग्रिम मानते आए हैं।'

इसे भी पढ़ें: Delhi Assembly Elections 2025 । झुग्गी वालों को कीड़े-मकोड़े समझती है, BJP पर Arvind Kejriwal ने साधा निशाना

पायलट ने दावा किया कि उनकी पार्टी जिस तरह से वादे कर रही है उसी जिम्मेदारी से वह उन्हें निभाएगी। उन्होंने कहा, 'दिल्ली में जिस जिम्मेदारी से हम वादा करेंगे उसी जिम्मेदारी के साथ उसे पूरा भी करेंगे और जनता इस बात को जानती है। मुझे पूरा विश्वास है कि 5 फरवरी को जब दिल्ली के लोग मतदान करेंगे तो इतिहास को याद करेंगे कि किसने क्या कहा और क्या किया।'

योजना के बारे में बात करते हुए पायलट ने कहा, 'आज हमने नौजवानों के लिए एक नई योजना को जनता के सामने रखा है। हम चाहते हैं दिल्ली प्रदेश में जो शिक्षित युवक युवतियां रहते हैं और जिन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है, उनकी मदद करने के लिए हम उनको 8,500 रुपये प्रति माह 1 वर्ष तक ट्रेनिंग के लिए देंगे ताकि वे अपनी गुणवत्ता को बढ़ा सकें और एक साल बाद अपने पैरों पर खड़े हों।'

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025 । चुनाव लड़ने के लिए चाहिए चंदा, CM Atishi ने दिल्ली की जनता से की ये अपील

5 फरवरी को होगा दिल्ली में मतदान

70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली के चुनाव में इस बार कुल 1.55 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83,49,645  महिला वोटर्स की संख्या 71,73,952 है। वहीं, थर्ड जेंडर की संख्या 1,261 है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत