Congress का आरोप: E20 Petrol से केवल उत्पादकों को फायदा मिला, उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 05, 2026

नयी दिल्ली, पांच अगस्त कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रण (ई20) की व्यवस्था ने आम और मध्यम वर्ग के लोगों से ईंधन से जुड़ा विकल्प छीन लिया है और इस पूरी व्यवस्था का लाभ केवल एथनॉल उत्पादकों को मिल रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह दावा भी किया कि मार्च, 2025 से देश के सामान्य पेट्रोल पंपों पर प्रभावी रूप से केवल ई20 पेट्रोल की ही आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने दावा किया था कि एथनॉल मिश्रण से डीजल की कीमत 50 रुपये प्रति लीटर तक आ जाएगी और पेट्रोल का विकल्प 55 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बजाय केंद्र सरकार ने एथनॉल उत्पादकों के लिए 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी को मंजूरी दी, जिससे ई20 कार्यक्रम का लाभ उपभोक्ताओं के बजाय उद्योग जगत को मिला। सरकार की ओर से ई20 से जुड़े कांग्रेस के इन आरोपों पर फिलहाल अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Himanshu Dhillon ने जीता 10m एयर राइफल में रजत पदक

Kerala Rain Havoc | केरल में कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से 5 की मौत और 2 लापता

Russia Parliamentary Elections: पुतिन की United Russia पार्टी शुरुआती रुझानों में 58 प्रतिशत वोटों के साथ आगे

International Day of Peace: वैश्विक सद्भाव और अहिंसा को बढ़ावा देने के लिए खास है 21 सितंबर