कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत रखा जिसकी वजह से ही मोदी आज प्रधानमंत्री है: गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत रखा जिसकी वजह से ही नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री हैं। गहलोत ने कहा कि यह गलत धारणा है कि 2014में मोदी सरकार के आने के बाद ही देश में विकास हुआ क्योंकि भारत को आधुनिक बनाने और देश के विकास के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में लोकतंत्र को मजबूत रखा और मजबूत लोकतंत्र की वजह से ही नरेंद्र मोदी आज प्रधानमंत्री हैं।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय राजीव गांधी नवाचार कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में गहलोत ने कहा कि राजीव की सोच 21 वीं सदी की सोच थी। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने बताया भाजपा का असली एजेंडा, कहा- ये लोग आरक्षण खत्म करना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि यह राजीव गांधी जैसे दूरदर्शी नेताओं की सोच की वजह से संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टियों का चुनाव हारना और जीतना... यह लोकतंत्र की सुंदरता है। उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा कि पड़ोसी देश को सैन्य शासन का सामना करना पडा।

गहलोत ने कहा कि भारत अपनी सेना पर गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के सिद्वांतों पर चलना सिखाया और देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त करवाया। युवाओं को ऐसे नेताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सूचना एवं प्रोद्योगिकी परियोजनाओं और उन्नयन संबंधी प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

प्रमुख खबरें

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?

Mental Health सुधारने में मददगार है Color Therapy, तनाव और डिप्रेशन से दिलाती है राहत