Congress leaders ने केरल के मुख्यमंत्री को बेदखली विवाद पर कर्नाटक के मामलों से दूर रहने की सलाह दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2025

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन द्वारा बेंगलुरु के एक इलाके से अल्पसंख्यकों को बेदखल करने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की आलोचना पर शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे शहर में झुग्गी-झोपड़ियों के निर्माण की अनुमति नहीं दे सकते और विजयन को अपने राज्य पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। विवाद बढ़ने के बीच कांग्रेस आलाकमान ने कहा कि कर्नाटक सरकार को कहीं अधिक सावधानी, संवेदनशीलता और करुणा दिखानी चाहिए थी।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने फकीर कॉलोनी में बेदखली अभियान का बचाव करते हुए कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ यह आवश्यक था। वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विजयन को पड़ोसी राज्य के मामलों में हस्तक्षेप न करने की सलाह दी।

विजयन ने शुक्रवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मुस्लिम आवासीय क्षेत्रों को कथित तौर पर ध्वस्त किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए इस कार्रवाई को ‘‘चौंकाने वाला और पीड़ादायक’’ बताया।

विजयन ने फेसबुक पोस्ट में फकीर कॉलोनी और वसीम लेआउट को कथित तौर पर बुलडोजर से गिराए जाने का जिक्र किया, जहां मुस्लिम परिवार कई वर्षों से रह रहे थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह सब एक राजनीतिक बयानबाजी है। तथ्यों को जाने बिना पिनराई (विजयन) को हमारे राज्य के मामलों में दखल नहीं देना चाहिए। ये सब चुनाव के समय की राजनीतिक चालें हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विजयन जैसे वरिष्ठ नेता ने बेंगलुरु में मुद्दों के तथ्यों को जाने बिना इस मामले पर टिप्पणी की। उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। यह कचरा फेंके जाने की जगह है। यह एक पत्थर की खदान थी। यह बहुत खतरनाक जगह है। यहां स्वास्थ्य संबंधी कई खतरे हैं और उन्होंने (झुग्गीवासियों ने) अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की। यह भूमि हड़पना है। हमारी सरकार और स्थानीय विधायक ने कहा है कि यह बहुत खतरनाक है।’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार मानवता आधारित दृष्टिकोण अपनाती है और वह पात्र लोगों को नियमों के अनुसार वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

UN Report का बड़ा खुलासा, दिल्ली के Red Fort Blast के पीछे Pakistan स्थित Jaish का हाथ

CM पद पर बात नहीं तो Delhi क्यों गए? DK Shivakumar की High Command से Meeting ने बढ़ाया सस्पेंस

Supreme Court की RERA को कड़ी फटकार, कहा- ये अथॉरिटी सिर्फ Builders को फायदा पहुंचा रही है

हाथ-पैर बंधे, खून से लथपथ... Bangladesh में Election से पहले हिंदू युवक की हत्या से हड़कंप