Smriti Irani को लेकर दिए बयान पर माफी मांगने को तैयार नहीं कांग्रेस नेता अजय राय, NCW ने भी भेजा नोटिस

By अंकित सिंह | Dec 20, 2022

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय ने पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर आपत्तिजनक बयान दे दिया था। इसके बाद से भाजपा उनके खिलाफ जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। भाजपा अजय राय से लगातार माफी की मांग कर रही है। दूसरी ओर अजय राय झुकने को तैयार नहीं हैं। अजय राय ने साफ तौर पर कहा है कि यह हमारे यहां की बोलचाल की भाषा है और मैंने कोई गलत नहीं कहा है। कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर कहा है कि मैंने असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं किया। दूसरी ओर अजय राय की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। दरअसल, स्मृति ईरानी को लेकर दिए गए बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने अजय राय को नोटिस भेजा है।

इसे भी पढ़ें: अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी 2024 का लोकसभा चुनाव अमेठी से लड़ेंगे

अजय राय ने स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा था कि वह सिर्फ ‘लटके-झटके’ दिखाने के लिए अमेठी आती हैं। उन्होंने कहा, (अमेठी) सीट निश्चित रूप से गांधी परिवार की है और यह रहेगी। वहां के कार्यकर्ताओं और हम सभी की मांग है कि वह (राहुल गांधी) वहां (अमेठी) से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ें। वहीं, स्मृति ईरानी ने अजय राय के ‘लटके-झटके’ वाले बयान को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। ईरानी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘सुना है राहुल गांधी जी आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं?’’

प्रमुख खबरें

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद

पुतिन दिल्ली आ रहे, एक से बढ़कर एक हथियारोें के साथ S-500 भी ला रहे हैं! चीन-पाक में हड़कंप

दो-तिहाई बहुमत जुटाने में सरकार फेल, लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..