Smriti Irani के खिलाफ कांग्रेस नेता अजय राय की आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Dec 19, 2022

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने एक वीडियो जारी कर अजय राय के इस बयान को सामने लाया है। अजय राय इस वीडियो में साफ तौर पर कहते दिखाई दे रहे हैं कि स्मृति ईरानी अमेठी में लटके-झटके दिखाने आती हैं और वापस चली जाती हैं। अब अजय राय के इस बयान पर बवाल बढ़ सकता है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस पर पलटवार भी किया है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी के वफादार अजय राय ने स्मृति ईरानी पर लटके झटके  वाली टिप्पणी कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह संयोग नहीं है।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने POCSO Act के संबंधित मामलों के जल्द निपटान के लिए मांगे न्यायाधीशों से सुझाव

दरअसल, कांग्रेस नेता अजय राय सोनभद्र में अपनी बात रख रहे थे। वह देश में राहुल गांधी द्वारा निकाले जा रहे भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में अलग-अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं। सोनभद्र में भी भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी दौरान हुंकार भरते हुए हजारे ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनारस से 2024 का चुनाव जरूर हराएंगे। अजय राय लगातार बनारस से चुनाव लड़ते रहे हैं। 2019 में भी अजय राय ने वाराणसी से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें 152548 वोट ही मिले थे जबकि 2014 के चुनाव में अजय राय को 75614 वोट वाराणसी में मिले थे।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan फिर भिड़े! Delimitation Bill को लेकर बौखलाए पाक को MEA ने दिया करारा जवाब

Bhansali की Love & War की Release Date से उठा पर्दा, 2027 में मचाएगी धमाल

Char Dham Yatra का महाकुंभ: Record 18 लाख रजिस्ट्रेशन, Uttarakhand सरकार की चाक-चौबंद तैयारी

गर्मी में लू से बचाएगा ये देसी Superfood, घर पर बनाएं Protein Rich चने का सत्तू, जानें विधि