कांग्रेस नेता ने फडणवीस की चुनावी जीत को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2025

कांग्रेस नेता प्रफुल्ल विनोदराव गुडधे ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जीत में प्रक्रियागत खामियों का दावा करते हुए शनिवार को बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ का दरवाजा खटखटाया।

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए पिछले साल हुए चुनाव में गुडधे नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र में फडणवीस से 39,710 मतों से हार गए थे। गुडधे के वकील एबी मून ने बताया कि उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है, क्योंकि चुनाव के दौरान ‘‘कई अनिवार्य प्रावधानों का पालन नहीं किया गया।’’

मून ने कहा कि उन्होंने अदालत से परिणाम को ‘‘अमान्य’’ घोषित करने का आग्रह किया है। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर जिन्हें तिओसा सीट से हार मिली थी, पार्टी के उनके पांच सहयोगियों और एक राकांपा (एसपी) नेता ने भी इसी तरह की याचिकाएं दायर की हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में प्रदूषण से राहत नहीं, 22 स्टेशनों पर AQI 400 पार और औसत 366 दर्ज

Bhopal में 2500 टन कचरा उठना शुरू, CM Mohan Yadav से बैठक के बाद राहत मिली

Hockey India के चुनाव और ओडिशा इकाई के नोटिस पर High Court ने लगाई रोक

White House में फेरबदल, Donald Trump ने Stephen Miller को चीफ ऑफ स्टाफ बनाया