कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की मुश्किलें बढ़ी, ED ने पूछताछ के लिए दिल्ली तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 30, 2019

बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नए सिरे से समन जारी कर शुक्रवार को दिल्ली स्थित अपने कार्यालय में पेश होने को कहा। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गुरुवार को शिवकुमार की याचिका खारिज कर दी जिसमें उन्होंने धनशोधन मामले में ईडी के समन को चुनौती दी थी। इसके बाद प्रर्वतन निदेशालय ने यह कदम उठाया। शिवकुमार ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कृपया आप चिंता मत करिए, मैं इसको लेकर चिंतित नहीं हूं। इसको लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। मैंने कोई गलती नहीं की है। मैंने कोई दुष्कर्म नहीं किया या पैसा नहीं लिया, कुछ भी मेरे खिलाफ नहीं है।’’ 

इसे भी पढ़ें: गन्ना किसानों को मोदी सरकार की ओर से दिये गये तोहफे का गणित समझिये

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मैं अपने किसी वकील से नहीं मिल सका। कल रात समन जारी कर मुझे तुरंत (शुक्रवार को दोपहर एक बजे) दिल्ली पेश होने को कहा गया। मुझे अपने वकीलों से मिलना है और कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करनी हैं, इसके बाद मैं दिल्ली जाउंगा।’’ गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में ईडी ने कर चोरी और हवाला लेन देन के आरोपों के आधार पर शिवकुमार तथा अन्य के खिलाफ धनशोधन का मुकदमा दर्ज किया था। 

प्रमुख खबरें

Pravesh Verma के थप्पड़ मारने पर BJP ने जताया खेद, आप विधायक पर लगाया उकसाने का आरोप

Election Commission के खिलाफ शिवाजी पार्क में कॉजपा के प्रदर्शन पर Mumbai Police की रोक

Asian Games में पदक जीतने वाले भारतीय एथलीटों को PM Narendra Modi ने सराहा

UP Budget: सीएम Yogi Adityanath ने दो माह में 70 फीसदी वित्तीय स्वीकृतियां देने का दिया निर्देश