Congress leader Karra ने कार्यकर्ताओं रामलीला मैदान में रैली में शामिल होने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2025

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर को नयी दिल्ली में कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।

कर्रा ने केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी के लामबंदी अभियान के संबंध में वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों की एक तैयारी बैठक को संबोधित करने के दौरान यह बात कही।

कर्रा ने जम्मू-कश्मीर के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से 14 दिसंबर को दोपहर एक बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले “वोट चोर गद्दी छोड़” महा रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया।

इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) समन्वयक हरि शंकर गुप्ता ने मीडिया टैलेंट हंट अभियान के संदर्भ में कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी की दृष्टि और इच्छा के अनुसार कांग्रेस ने समान विचारधारा वाले, जन-हितैषी व्यक्तियों, विशेष रूप से युवाओं के लिए खुला मंच प्रदान किया है ताकि वे आगे आकर अभियान से जुड़ सकें।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

MP Raisen | पत्नी की हत्या के आरोपी ने जिला अस्पताल के शौचालय में लगाई फांसी, पायजामे के नाड़े को बनाया फंदा

रेडियो से रियल एस्टेट तक: Big FM ने लॉन्च किया Big FM Realty ब्रांड, 4,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर का लक्ष्य

CM Rekha Gupta का बड़ा बयान- अब Kashmir नहीं, Tulip देखने Delhi आइए , Flower Festival का उद्घाटन

जल्द जारी हो सकता है IPL 2026 का शेड्यूल, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने दिया बड़ा अपडेट