कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर की विवादित टिप्पणी तो भाजपा ने किया पलटवार

By अनुराग गुप्ता | Jul 13, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता अजय कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को लेकर विवादित टिप्पणी की। जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार किया। दरअसल, कांग्रेस नेता ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू 'भारत के बहुत बुरे दर्शन' का प्रतिनिधित्व करती हैं और उन्हें 'आदिवासी का प्रतीक' नहीं बनाया जाना चाहिए। अजय कुमार की इस टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस से माफी की मांग की।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस नेता अजय कुमार ने कहा कि यशवंत सिन्हा बहुत अच्छे उम्मीदवार हैं। द्रौपदी मुर्मू का स्वभाव भी बहुत शालीन है, लेकिन वे भारत की 'ईविल फिलॉसफी' (बुराई की विचारधारा) का प्रतिनिधित्व करती हैं। हमें द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी प्रतीक नहीं बनाना चाहिए। राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति हैं लेकिन अनुसूचित जाति पर अत्याचार हो रहे हैं। मोदी सरकार जनता को बेवकूफ बना रही है।

कांग्रेस नेता के बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी वर्ग के एक व्यक्ति को राष्ट्रपति पद के लिए मनोनीत किए जाने से कांग्रेस निराश और परेशान है। ऐसे बयानों के लिए कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: किसानों को बिजली, महाराष्ट्र की भारी बारिश और NDA राष्ट्रपति उम्मीदवार को शिवसेना के समर्थन पर फडणवीस ने कही ये बात 

भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में आदिवासियों को कुछ नहीं मिला। कांग्रेस को परेशानी हो रही है क्योंकि पहली बार प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए नेताओं ने एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है। अजय कुमार का बयान दिखाता है कि कांग्रेस आदिवासियों और महिलाओं के बारे में क्या सोचती है।

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक