कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल ने कहा कमलनाथ मांगे माफी

By दिनेश शुक्ल | Oct 22, 2020

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कमलनाथ की मंत्री इमरती देवी पर टिप्पणी को लेकर आए बयान के बाद अब मध्य प्रदेश में कांग्रेस में भी कमलनाथ के खिलाफ आवाज उठने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माणक अग्रवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लिया है। माणक अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता हैं, सारे कांग्रेसजन चाहे वो मध्य प्रदेश के हो या हिंदुस्तान के, उनके मार्गदर्शन में काम करते हैं। भाजपा सहित जितना भी विपक्ष है, उन पर आक्रमण करता रहता है पर वो सत्य से कभी डिगते नहीं हैं। इमरती देवी के मामले में भी उन्होंने सत्य का पक्ष लिया है। मैं समझता हूं जब उन्होंने कहा है कि ये गलती हुई है तो उसके बाद कमलनाथ जी को तत्काल माफी मांग लेनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कमलनाथ की हंसी विलेन की तरह थी

वही राहुल गांधी के बयान के बाद भी कमलनाथ के माफी नहीं मांगने पर माणक अग्रवाल ने कहा कि कमलनाथ को माफी मांगनी ही होगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ हैं और कमलनाथ भी कांग्रेस के कार्यकर्ता ही हैं इसके बाद नेता हैं और राहुल गांधी से बढ़कर इस पार्टी में कोई नेता नहीं है। माणक अग्रवाल कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता के रूप में वर्षो तक पार्टी की सेवा में रहे। लेकिन कमलनाथ के पीसीसी अध्यक्ष बनने के बाद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। माणक अग्रवाल को दिग्विजय सिंह का समर्थक माना जाता है। उन्होंने मध्यप्रदेश के हनि ट्रेप कांड पर आरएसएस और भाजपा नेताओं के खिलाफ बयान दिया था जिसमें उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का भी शादी करने की सलाह दी थी। अब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर सीधे तौर पर निशाना साधा है। 

प्रमुख खबरें

Sambhal Police ने Barawafat जुलूस से पहले निकाला फ्लैग मार्च, ड्रोन से निगरानी

Katarniaghat में बह रहे 5 Elephants को वन और सिंचाई विभाग ने बचाया

Saman Bird Sanctuary के पास विकसित होंगी पर्यटन सुविधाएं, UP Cabinet ने दी मंजूरी

Dumka में रसोइये की मौत पर BJP MLA देवेंद्र कुंवर समेत नौ पर FIR दर्ज