गुजरात में कांग्रेस नेता मोहन सिंह राठवा ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में शामिल हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2022

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल कांग्रेस को झटका देते हुए विधायक मोहन सिंह राठवा ने मंगलवार को पार्टी की सदस्यता और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। राठवा (78) ने अपना त्यागपत्र कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर को भेजा। प्रमुख आदिवासी नेताओं में शुमार राठवा दस बार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए और वर्तमान में वह मध्य गुजरात के छोटा उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इस्तीफा देने के बाद राठवा यहां भाजपा कार्यालय पहुंचे और भाजपा के प्रदेश महासचिव भार्गव भट्ट और प्रदीप सिंह वाघेला ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस दौरान राठवा के बेटे राजेंद्र सिंह और रंजीत सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा में उन्हें टिकट मिलेगा, राठवा ने दावा किया कि वह इसे लेकर शत-प्रतिशत आश्वस्त हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल