कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ी मुश्किलें, 1988 रोडवेज मामले में एक साल की कैद

By अंकित सिंह | May 19, 2022

पंजाब चुनाव के बाद से नवजोत सिंह सिद्धू की लगातार मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। 1988 के एक रोडवेज केस में नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। इसके बाद से नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा दी गई है। हालांकि इस मामले में नवजोत सिंह सिद्धू को इससे पहले 1000 रुपये के जुर्माने के साथ बड़ी राहत मिली थी। लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सश्रम की सजा सुनाई है।

कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद सिद्धू ने कहा कि वह कानून का सम्मान करेंगे। खबर के मुताबिक इस वक्त नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला में मौजूद हैं और उन्हें पंजाब पुलिस कभी भी हिरासत में ले सकती है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पहले क्रिकेटर हैं। उसके बाद उन्होंने राजनीति में हाथ आजमाया। भाजपा के साथ वह काफी लंबे समय तक जुड़े रहे। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा