रागिनी नायक ने कहा, मोदी के दावे व वायदे खोखले जनता की आंखों में धूल झोंकने वाले साबित हुये

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 03, 2021

 शिमला ।  कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए याद दिलाया कि खुद मोदी जी ने एक बार कहा था कि वह देश को बिकने नहीं देंगे। लेकिन उनके वादे अब ठीक उलट हो रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी कलियुग के ऐसे सत्यवादी हैं जिन पर कहा जा सकता है, मोदी रीत सदा चली आई जो कह जायें वह कभी न दिखा पाईं।

 

शिमला में कांग्रेस पार्टी के दफ्तर  राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में   रागिनी नायक ने कहा कि उनके वादे खोखले साबित हुये है।  न तो काशी क्योटो बनी न ही खातों में 15 लाख रुपये आये न ही दो करोड लोगों को रोजगार मिल सका। उनके दावे व वायदे खोखले साबित हुए हैं।  जनता की आंखों में धूल झोंकने वाले साबित हुए हैं।

केंद्र सरकार ने  राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के तहत ग्रेट इंडिया सेल लगा दी है। अगले 50 वर्ष तक देश की संपत्ति निजी हाथों में जाने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सात साल में देश में कोई राष्ट्रीय संपत्ति नहीं बनाई। उलटे कांग्रेस द्वारा 70 साल में खड़े किए गए सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य राष्ट्रीय संपत्तियों को मौजूदा सरकार बेचने पर तुली है। इसके जरिए मोदी सरकार अपने चंद चहेते उद्योगपतियों को लाभ देने में लगी है। 

 

उन्होंने कहा कि अगले 50 वर्ष के लिए देश की संपत्ति चुनिंदा कंपनियों के हाथों में जाने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता की गाढ़ी कमाई को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, करते उससे उलट हैं। चुनावों में कहा था कि वे देश नहीं बिकने देंगे, लेकिन अब देश की संपत्तियों को बेचा जा रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में किए 315 करोड़ रुपये के लोकार्पण व शिलान्यास

 

 

रागिनी नायक ने कहा कि तीन कृषि कानून बाद में बने, लेकिन निजी उद्योगपतियों को गोदाम पहले बनने लग गए और इससे केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली को समझा जा सकता है। कांग्रेस की ओर से 70 साल में खड़े किए गए सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य राष्ट्रीय संपत्तियों को सरकार बेच रही है।  मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस देशभर में लोगों के बीच जाएगी और आंदोलन करेगी।

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि स्टेक होल्डर्स से बात किए बिना मोदी सरकार देश की संपत्ति को बेच रही है। पीएम मन की बात तो करते हैं, लेकिन जनता से कोई चर्चा नहीं करना चाहते। सार्वजनिक उपक्रमों के निजी हाथों में जाने से वहां काम करने वाले एससी और एसटी वर्ग को मिला आरक्षण भी समाप्त हो जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: सुलाह विधान सभा क्षेत्र में 70 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि हर घर को नल से पेयजल उपलब्ध करवाने पर व्यय की जा रही

 

रागिनी नायक ने कहा कि मोदी सरकार देश विरोधी काम कर रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री कहती हैं कि देश की संपत्तियां बेचने से 4 साल में 6 लाख करोड़ आएंगे और नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 100 लाख करोड़ से देश का विकास होगा। जब आएंगे छह लाख करोड़ तो सौ करोड़ से विकास कैसे होगा। 

इसे भी पढ़ें: सिल्वर मेडल विजेता निषाद कुमार का ऊना पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत , मैहतपुर में सतपाल सत्ती ने निषाद का किया अभिवादन

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब वह खुद का सांस्कृतिक संगठन कहता है तो वह हर दिन राजनीतिक चर्चा में क्यों हिस्सा लेता है। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर रागिनी नायक ने कहा कि उनके चुनाव तो कोरोना के कारण स्थगित हुए हैं, लेकिन साथ ही पूछा कि आरएसएस में चुनाव की क्या प्रक्रिया है। क्यों संघ का सरसंघचालक ब्राह्मण के अलावा दूसरा नहीं बनता।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश