कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की फिसली जुबान, बोले- सीता मैया का हुआ था चीरहरण, भाजपा ने घेरा

By अंकित सिंह | Jun 09, 2022

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। इन सबके बीच आज राजस्थान से राज्यसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला पहुंचे थे। वहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी जुबान फिसल गई। दरअसल, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने लोकतंत्र की चीर हरण की तुलना सीता माता के चीर हरण से कर दी। आपको बता दें कि सीता माता का चीर हरण नहीं हुआ था बल्कि महाभारत में द्रौपदी का चीर हरण हुआ था। रणदीप सुरजेवाला ने साफ तौर पर कहा कि कल के चुनाव में प्रजातांत्रिक के बहुमत की जीत होगी। प्रजातंत्र का चीर हरण करने वाले लोग जो धनबल, ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के भरोसे यहां आए हैं, उनकी हार होगी।

इसे भी पढ़ें: देश में कट्टरपंथियों की संख्या बढ़ाने की सत्तारूढ़ भाजपा की कोशिश: नाना पटोले

नूपुर शर्मा के बयान को लेकर बैकफुट पर जा चुकी भाजपा को पलटवार करने का मौका मिल गया है और यही कारण है कि जैसे ही यह मामला सामने आया भाजपा की ओर से पलटवार किया गया। दूसरी ओर राजस्थान में राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प हो चुका है। इसके साथ ही हरियाणा में भी कांग्रेस के लिए राज्यसभा चुनाव एक बड़ी परीक्षा है। हरियाणा में निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा तो वही राजस्थान में सुभाष चंद्रा की उम्मीदवारी ने कांग्रेस की मुश्किलें बड़ी बना कर रख दी है। यही कारण है कि कांग्रेस दोनों ही राज्यों में अपने समीकरणों को साधने में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों ही राज्यों के कांग्रेस विधायकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। साथ ही साथ जो विधायक नाराज हैं उन्हें मनाने की कोशिश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 Rankings: Shreyas Iyer करियर के सर्वश्रेष्ठ 7वें पायदान पर पहुंचे

Lepchajagat में WBFDC लॉज और Homestay से निहारें Kanchenjunga, प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट

Instant Dhokla Recipe: बिना खमीर 10 मिनट में घर पर बनाएं बाजार जैसा स्पंजी ढोकला

Sitamarhi और Vaishali में मुठभेड़ व हमले के बाद छह बदमाश गिरफ्तार