कांग्रेस नेता ने कहा- अमेठी में लटके-झटके दिखाकर चली जातीं स्मृति ईरानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 20, 2022

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय राय ने केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए सोमवार को यहां कहा कि वह सिर्फ ‘लटके-झटके’ दिखाने के लिए अमेठी आती हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता आनंद दुबे ने लखनऊ में कहा कि जिस पार्टी ने देश को महिला प्रधानमंत्री दिया हो, उसके नेता की ऐसी टिप्पणी निश्चित रूप से शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली हमेशा महिला विरोधी रही है। राय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी के सिलसिले में यहां आए थे।

जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र में आधी फैक्ट्रियां बंद पड़ी हैं। स्मृति ईरानी यहां आती हैं, लटका-झटका दिखाती हैं और चली जाती हैं। उन्होंने कहा, (अमेठी) सीट निश्चित रूप से गांधी परिवार की है और यह रहेगी। वहां के कार्यकर्ताओं और हम सभी की मांग है कि वह (राहुल गांधी) वहां (अमेठी) से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ें। इस बीच भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे ने राय द्वारा की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीटीआई-से लखनऊ में कहा, “अजय राय और कांग्रेस की जो है वह सदैव महिला विरोधी रही है और देश की इतनी बड़ी नेता के लिए इस तरह के शब्दों का जो इस्तेमाल हुआ है, वो कांग्रेस की सोच को और संस्कृति को दर्शाता है।

दुबे ने कहा कि जिस पार्टी ने देश को महिला प्रधानमंत्री दिया और जिस पार्टी की अध्यक्ष लम्बे समय तक महिला रही हों, उस पार्टी के नेता ऐसी का उपयोग कर रहे हैं, निश्चित रूप से ये शर्मनाक है। उन्होंने दावा किया कि जब से देश व प्रदेश में मोदी-योगी की सरकार आयी है, तबसे प्रदेश में विकास हो रहा है और यही वजह है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी की जनता ने राहुल गांधी को नकार दिया।

प्रमुख खबरें

Agra Crime | खून से लाल हुआ होटल का कमरा: शराब, शबाब और फिर खूनी विवाद, महिला ने अपने साथी को बेरहमी से मारा

Reserve Bank of India का नकदी प्रबंधन: VRRR नीलामी के जरिए बैंकिंग प्रणाली से वापस लिए ₹2 लाख करोड़

India-Pakistan फिर भिड़े! Delimitation Bill को लेकर बौखलाए पाक को MEA ने दिया करारा जवाब

Bhansali की Love & War की Release Date से उठा पर्दा, 2027 में मचाएगी धमाल