कांग्रेस नेता बोले- PM को किसी दैवीय शक्ति का आशीर्वाद, उनसे मिलना कोई गुनाह नहीं, सज़ा भुगतने को तैयार

By अंकित सिंह | Feb 02, 2024

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को लेकर राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है। दरअसल, आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी को कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित भी किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी निमंत्रण स्वीकार करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। इसके बाद कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से निष्कासित करने का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस पत्र को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

इसे भी पढ़ें: Acharya Pramod Krishnam ने प्रधानमंत्री मोदी को कल्कि धाम शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री से मिलना कोई गुनाह नहीं है, उन्हें श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित करना भी कोई गुनाह नहीं है और अगर यह गुनाह है तो मैं इसकी सज़ा भुगतने के लिए तैयार हूं। निमंत्रण को स्वीकार करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। प्रमोद कृष्णम को निमंत्रण के लिए आपका हृदय से आभार। आपको बता दें कि प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उन्हें प्रियंका गांधी का करीबी भी माना जाता है। 2019 में उन्होंने लखनऊ से चुनाव लड़ा था।

प्रमुख खबरें

Health Minister JP Nadda पहुंचे Apollo Hospital, वरिष्ठ BJP नेता LK Advani का जाना हाल

IND vs WI 5th T20I: संजू सैमसन की फॉर्म पर बोले Abhishek Nayar, बेंगलुरु में बड़ी पारी की उम्मीद

Maharashtra FDA की कार्रवाई: एक्सपायरी खाद्य पदार्थों के मामले में Reliance Consumer के निदेशक सहित 10 पर FIR

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Army Major पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, दो अफसरों की पत्नियों से अवैध संबंध रखने का लगा है आरोप