Shashi Tharoor Birthday: 69 साल के हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर, विवादों से रहा है पुराना नाता

By अनन्या मिश्रा | Mar 09, 2025

आज यानी की 09 मार्च को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। शशि थरूर अपनी राजनीति के अलावा लाइफस्टाइल और फर्राटेदार इंग्लिश को लेकर चर्चा में रहते हैं। बता दें कि 29 साल तक यूएन में सेवा देने वाले थरूर 4 बार सांसद रह चुके हैं। शशि थरूर ने युवाओं के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर शशि थरूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

लंदन में 09 मार्च 1956 को लंदन में शशि थरूर का जन्म हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा भी विदेश से पूरी की है। शशि थरूर की फर्राटेदार इंग्लिश समझने के लिए युवाओ को भी हाथ में डिक्शनरी लेकर बैठना पड़ता है। बता दें कि वह छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए। साल 2006 में भारत सरकार ने शशि थरूर का नाम संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए रखा था। वहीं यूएन में उन्होंने 29 साल तक सेवाएं दी थीं। शशि थरूर को पढ़ने का काफी शौक है। इसके अलावा वह द न्यूयॉर्क टाइम्स, द वाशिंगटन पोस्ट, गार्जियन जैसे भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशनों में लेख भी लिखते हैं।

सियासी सफर

देश की राजनीति में शशि थरूर के अनुभव की बात की जाए, तो वह 3 बार कांग्रेस के सांसद रहे। वहीं साल 2009 में तिरुवनंतपुरम से 15वीं लोकसभा में चुने जाने के बाद थरूर दो बार सांसद बने हैं।

साल 2009 में शशि थरूर ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पी रामचंद्रन नायर को 1,00, 000 वोटों के अंतर से शिक्सत दी थी।

फिर साल 2014 में 16वीं लोकसभा में वह तिरुवनंतपुरम से सासंद बने। इस दौरान उन्होंने भाजपा के ओ राजगोपाल को करीब 15 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

साल 2019 में वह 17वें लोकसभा चुनावों में भी सांसद बने और बीजेपी-एनडीए के उम्मीदवार को हराया था।

वहीं साल 2009 में मनमोहन सिंह की सरकार में शशि थरूर केंद्रीय राज्य मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।

साल 2012 में वह केंद्रीय राज्य मंत्री, मानव संसाधन विकास के तौर पर शशि थरूर को कैबिनेट में शामिल किया गया था।

पर्सनल लाइफ

बता दें कि शशि थरूर एक खुले विचारों वाले व्यक्ति हैं। वहीं अगर उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की जाए, तो उन्होंने तीन बार शादी की थी। लेकिन उनकी तीसरी पत्नी यानी की सुनंदा पुष्कर अब इस दुनिया में नहीं है। साल 2010 में शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर ने शादी की थी। वहीं उनकी पहली पत्नी का नाम तिलोत्तमा मुखर्जी था। तो वहीं उनकी दूसरी पत्नी कनाडा की क्रिस्टा जाइल्स थीं।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर