कांग्रेस नेता DK Shivkumar सरकार गठन पर चर्चा के लिए आज पहुचेंगे दिल्ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2023

बेंगलुरु। मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार लामबंदी के बीच कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए मंगलवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे शिवकुमार और सिद्धरमैया को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है। हालांकि, शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी के अपने दौरे को सोमवार शाम को रद्द कर दिया था जिससे ये अटकलें लगायी गयीं कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है।

मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में 135 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। शिवकुमार तथा सिद्धरमैया को समर्थन दे रहे विधायकों की संख्या के बारे में अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को कहा था कि उनका संख्याबल 135 है क्योंकि उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने 135 सीटें जीती हैं।

प्रमुख खबरें

Mamata Banerjee ने Annapurna Scheme पर उठाए सवाल, Suvendu Adhikari का पलटवार

Pakistan सेना प्रमुख Asim Munir ने Tehran में की बैठक, द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

CEC Gyanesh Kumar ने कहा- 97 करोड़ मतदाताओं के साथ भारत दुनिया का सबसे बड़ा परिवार

CM Yogi ने दिए Invest UP को निर्देश, जापानी निवेश और पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार