'हिटलर की मौत मरेंगे', PM मोदी पर कांग्रेस के नेता सुबोधकांत सहाय ने दिया विवादित बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2022

नयी दिल्ली।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘अगर वह हिटलर की राह चलेंगे तो हिटलर की मौत मरेंगे।’ कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा करते हुए कहा कि वह मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों से लड़ती रहेगी, लेकिन प्रधानमंत्री पर अमर्यादित टिप्पणी से सहमत नहीं है। सहाय ने सेना में भर्ती की ‘अग्निपथ’ योजना और राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के खिलाफ आयोजित कांग्रेस के ‘सत्याग्रह’ में यह विवादित टिप्पणी की।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत