कृषि कानून के खिलाफ रैली निकालने पर कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2020

मंगलदोई। केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के महासचिव जितेंद्र सिंह और सांसदों व विधायकों समेत करीब 100 पार्टी नेताओं को दारांग जिले से गिरफ्तार कर लिया गया। दारांग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमृत भूयन ने बताया कि जिला मुख्यालय में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर करीब 100 नेताओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, “उन्होंने प्रदर्शन की इजाजत मांगी थी लेकिन उससे इनकार कर दिया गया था। इतना ही नहीं, कोविड-19 संबंधी नियम भी लागू हैं। हमनें उन्हें प्रदर्शन स्थल पर गिरफ्तार किया और बाद में जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी नेताओं को जमानत पर छोड़ दिया।” 

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर