मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता BJP में शामिल, कांग्रेस ने उन्हें विश्वासघाती बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2024

भोपाल। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से कांग्रेस के एक पूर्व विधायक और पार्टी के कई अन्य स्थानीय नेता शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस पर कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने उन्हें विश्वासघाती बताया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राज्य की छह लोकसभा सीट पर मतदान के एक दिन बाद यहां एक कार्यक्रम में शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हरिवल्लभ शुक्ला और कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत किया। 

इसे भी पढ़ें: UP Board Result । जेलों में बंद कैदियों ने 10वीं, 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार के के मिश्रा ने शुक्ला को एक चुकी हुई ताकत बताया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व विधायक के जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, “जो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं वे अपनी राजनीतिक मां को धोखा दे रहे हैं। उन्हें सब कुछ मिला, लेकिन जब पार्टी को वापस देने और विभाजनकारी ताकतों से लड़ने का समय आया, तो उन्होंने अपनी पीठ दिखा दी और धन और बाहुबल के प्रलोभन में भाग गए। मिश्रा ने कहा, इतिहास इन विश्वासघातियों को माफ नहीं करेगा। भाजपा शासित मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीट में से छह पर पहले चरण में शुक्रवार को मतदान हुआ। शेष निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल से 13 मई के बीच तीन और चरणों में मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Marco Rubio बोले, भारत और Iran के बीच नहीं चल रही कोई व्यापार वार्ता

Nagpur में WCL खदान से विस्फोटक और फोन चुराने वाला कर्मी गिरफ्तार

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा