आज भी कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन, अधीर रंजन बोले- भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर पहुंच चुकी है

By अंकित सिंह | Jun 14, 2022

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ‘नेशनल हेराल्ड’ समाचार पत्र से जुड़े कथित धनशोधन के एक मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी पूछताछ कर रही है। इससे पहले ईडी ने कांग्रेस नेता से सोमवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। इसके बाद ईडी ने राहुल गांधी से मंगलवार को दोबारा पेश होने के लिए कहा था। ED के सामने पेश होने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा एक साथ कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पहुंचे। कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के साथ कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान मंच पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। इसके बाद राहुल गांधी सीधे ED मुख्यालय पहुंचे जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर आज भी ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन रहा। पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया। पार्टी के नेता रणदीप सुरजेवाला को भी पुलिस ने आज हिरासत में लिया है। आज भी भारी संख्या में दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि महंगाई से हो रही जनता की बदहाली पर राहुल गांधी ने लगातार सरकार को घेरा। पेट्रोल-डीज़ल हो, रसोई गैस हो, खाने-पीने का सामान हो, उन्होंने लगातार देश के मध्यम वर्ग, नौकरीपेशा, गरीबों, छोटे दुकानदारों, छोटे व्यापारियों के पक्ष में जोरदार आवाज़ उठाई। इसलिए राहुल गांधी से परेशानी है। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि डूबती अर्थव्यवस्था और गिरते रुपये को लेकर, एमएसएमई की बदहाली को लेकर, छिनती नौकरियों को लेकर, चौतरफा बेरोजगारी को लेकर, युवाओं के गुस्से को लेकर राहुल गांधी ने लगातार आवाज़ उठाई। इसलिए राहुल गांधी से परेशानी है। आपको बता दें कि ईडी धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत राहुल गांधी का बयान दर्ज कर रही है। इसी मामले में ईडी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को पेश होने के लिए कहा है। सोनिया गांधी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्वस्थ हैं और फिलहाल सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रमुख खबरें

कभी जनसभा से भीड़ को दूर रखने के लिए कांग्रेस ने उठाया था ऐसा कदम, अगले दिन की हेडलाइन बनी- फिर भी बाबूजी बॉबी से जीत गए!

CEC ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग, सुरिंदर चौधरी ने दिल्ली में पाबंदियों पर उठाए सवाल

Flydubai Flight में Captain Smit Machchhar पर हमला मामले की जाँच NIA ने संभाली, अब सामने आयेगा साजिश का पूरा सच

Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन