प्रधानमंत्री के खिलाफ नारों के लिए देश से माफी मांगें कांग्रेस नेता: लोकसभा में रीजीजू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

कांग्रेस की रविवार को आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लगाए गए नारों को लेकर सत्तापक्ष के विरोध के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के करीब पांच मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इस सदन के माध्यम से देश से माफी मांगनी चाहिए। सदन की बैठक 11 बजे शुरू हुई तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कुछ पूर्व सदस्यों के निधन की सूचना दी और सभा ने कुछ पल मौन रखकर दिवंगत पूर्व सांसदों को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें: Bihar के मुजफ्फरपुर में एक व्यक्ति और उसकी तीन बेटियों के शव फंदे से लटके मिले

उन्होंने कहा कि इस देश के लिए इससे ज्यादा शर्मनाक, इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं हो सकता कि देश के प्रधानमंत्री, 140 करोड़ लोगों के नेता, विश्व के सबसे प्रसिद्ध और सबसे मजबूत नेता के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। रीजीजू ने कहा, ‘‘2014 में एक भाजपा सांसद ने एक गलत शब्द का इस्तेमाल विपक्ष के लिए किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने उस सांसद को तुरंत माफी मांगने को कहा और उन्होंने माफी मांगी।’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘ सब इस सदन में चुनकर आए हैं। हम विरोधी हैं, दुश्मन नहीं। हम इस सदन में लोगों के चुने गए प्रतिनिधि के हिसाब से काम करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को इस सदन के माध्यम से देश से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान कांग्रेस के कुछ सदस्य भी अपने स्थान पर खड़े होकर शोर-शराब कर रहे थे। हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। रविवार को सोशल मीडिया पर प्रसारित कई वीडियो में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर रामलीला मैदान में विपक्षी पार्टी की रैली में जाते समय ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ के नारे लगाते हुए सुना गया।

News Source- PTI Information

प्रमुख खबरें

Delhi Weather: राजधानी में AQI 138 के साथ हवा मध्यम, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक

Jantar Mantar Protest | सुरक्षा घेरा तोड़कर JDU दफ्तर के रास्ते जंतर-मंतर में कूदे CJP नेता Sourav Das और Ashutosh Ranka, पुलिस ने हिरासत में लिया

IMF ने वैश्विक वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 3.1 प्रतिशत किया, भारत सबसे तेज अर्थव्यवस्था

West Delhi Nightclub Murder | दिल्ली के नाइटक्लब में खूनी खेल! गलती से गिरी बीयर तो बाउंसरों और मालिक ने पीट-पीटकर ले ली युवक की जान