मध्य प्रदेश में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, उपचुनाव में BJP को घेरने के लिए बनी रणनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार रात यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक कर प्रदेश की 26 विधानसभा सीटों पर होने वाले आगामी उपचुनाव में जनहितैषी मुद्दों को उठाकर सत्तारूढ़ भाजपा को घेरने की रणनीति बनाई। यह बैठक कांग्रेस के 24वें विधायक के पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल होने के दो दिन बाद हुई है। मार्च में कांग्रेस के 22 विधायक बगावत कर भाजपा में शामिल हो गए थे, जिससे कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी और 23 मार्च को प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि कमलनाथ ने पिछले छह दिनों में दो विधायकों सुमित्रा देवी कास्डेकर और प्रद्युम्न सिंह लोधी के विधानसभा की सदस्यता एवं पार्टी से इस्तीफे देने के बाद भाजपा में शामिल होने को लेकर इस बैठक में चर्चा की। यह बैठक ऐसे समय हुई है जब राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कुछ और विधायक पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बैठक में मौजूद एक विधायक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि इस बैठक में कांग्रेस विधायक दल ने प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने का फैसला किया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर